शोध की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर :
कुलपति ने कहा कि विवि में अकादमिक वातावरण और बेहतर बने, इसके लिए शोध की गुणवत्ता बढ़ाने की आवश्यकता है। इसे लेकर एक वर्ष में दो बार आरडीसी की मीटिंग कराए जाने का निर्णय लिया गया। कैंपस में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कराई जाएंगी। इसके साथ ही विवि के शोध छात्रों की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्रों पर होने वाले प्रिंटिंग व्यय को शोध छात्रों को दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
कागज बर्बादी नहीं, ईमेल से दें सूचना :
बैठक में तय किया गया कि विवि में मीटिंग की सूचनाएं व अन्य प्रपत्रों पर मांगी गई जानकारियों को केवल ई मेल के माध्यम से ही प्रेषित करें। इससे न केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान को गति मिलेगी। बल्कि डिजिटलाइजेशन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही कागज बचाकर पर्यावरण संरक्षण का भी कार्य होगा। साथ ही सभी विभागों को एल्युमिनाई मीट कराने के निर्देश दिए गए।
दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू :
विवि का दीक्षांत समारोह इस बार 30 सितंबर 2019 को प्रस्तावित है। बैठक में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।