PUMDET 2019 : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय द्वारा पीजी प्रवेश परीक्षा यानी PUMDET परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यहां मास्टर या पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन किए थे, उनके परीक्षा परिणाम पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड WBJEEB की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
आपको बता दें कि PUMDET रैंक कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए हैं, जो काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चुने गए हैं। उम्मीदवार अपने PUMDET 2019 परिणाम को ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से आसानी से देख सकते हैं।
PUMDET परीक्षा का परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर दी गई PUMDET वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: Download Pumdet रैंक कार्ड वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5: अब आपकी होम स्क्रीन पर प्रदर्शित रैंक कार्ड चेक करें।
चरण 6: रैंक कार्ड का एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
PUMDET परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।