सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में चल रहीं विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी की 13 दिसंबर की सभी परीक्षाएं विवि स्थगित कर चुका है। ये परीक्षाएं 30 दिसंबर को निर्धारित पालियों में होंगी। इसके अलावा 14 दिसंबर को होने वाली एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री और होम साइंस की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई हैं।
यह अब 24 दिसंबर को होंगी। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 28 नवंबर से विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। 15 दिसंबर को सीएसआईआर नेट परीक्षा है। इसको लेकर छात्र-छात्राएं मांग कर रहे थे कि विवि की परीक्षाओं की तिथि पीछे हटा दी जाए। विवि प्रशासन ने छात्रों की मांग को देखते हुए 13 दिसंबर की दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं की तिथि में बदलाव कर दिया है। ऐसे में छात्र-छात्राएं इसका ध्यान रखें।
बता दें कि सीसीएसयू में भर्तियां भी चल रही हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में शिक्षकों के 16 पदों पर आवेदन करने का मौका है। दो दिन के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन इसका विज्ञापन जारी कर देगा। रिक्त पदों पर रोस्टर प्रणाली के हिसाब से आरक्षण लागू किया गया है। जिन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, उनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के छह, एसोसिएट प्रोफेसर के छह और प्रोफेसर के चार पद शामिल हैं। स्वीकृत पद के हिसाब से रिक्त पदों पर रोस्टर प्रणाली व श्रेणी के हिसाब से आरक्षण लागू किया गया है। इन पदों पर नियुक्तियों के बाद कैंपस में सभी पद भर जाएंगे। सीसीएसयू कैंपस में शिक्षकों के कुल 84 पद स्वीकृत हैं। इनमें प्रोफेसर के 15 पदों में 11 भरे हुए हैं। एसोसिएट प्रोफेसर के 28 में 22 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 में से 35 पद भरे हुए हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।