फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Date Sheet 2024: फरवरी में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, डेटशीट जारी होने पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? पढ़िए

Fri, 08 Dec 2023 03:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Exam Date 2024: यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड सहित विभिन्न राज्यों ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है। छात्र बेसब्री से सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। यहां जानिए कब जारी होगी डेटशीट...
विज्ञापन
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board 10th 12th Exam Date Sheet 2024: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार काफी समय से डेटशीट का इंतजार कर रहे थे। यूपी बोर्ड, आईसीएसई सहित कई राज्यों ने बोर्ड एग्जाम्स की डेटशीट जारी कर दी है। वहीं, कुछ राज्य जल्द ही डेटशीट जारी करने की तैयारी में जुटे हैं। इस लिस्ट में फिलहाल सीबीएसई का नाम भी शामिल है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र भी बेसब्री से डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि सीबीएसई बोर्ड डेटशीट कब जारी करेगा।

विज्ञापन

दिसंबर में जारी होगी डेटशीट?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अगले साल फरवरी-अप्रैल में होने वाले 10वीं क्लास और 12वीं क्लास की फाइनल एग्जाम की डेटशीट किसी भी समय जारी कर सकता है। पिछले साल भी डेटशीट दिसंबर में ही जारी की गई थी।

फरवरी में एग्जाम से पहले स्कूलों को प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम का काम भी निपटाना है, लिहाजा डेटशीट दिसंबर में ही जारी किए जाने की पूरी संभावना है। जल्द ही डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in या cbse.nic.in पर अपलोड कर दी जाएगी।

सीबीएसई ने किए कई बदलाव

इस बारे सीबीएसई ने कई बदलाव किए हैं। बोर्ड ने इस बार फैसला लिया है कि अब बोर्ड परीक्षा में ओवरऑल डिविजन, डिस्टिंकशन या एग्रीगेट मार्क्स नहीं दिए जाएंगे। रिजल्ट पर भी ऐसा कुछ लिखा नहीं आएगा। इसके स्थान पर CGPA मिलेंगे।

15 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई डेट शीट 2024 कभी भी जारी की जा सकती है। लोकसभा चुनावों को लेकर भी एग्जाम की डेट्स का ध्यान रखा जा रहा है। 

सीबीएसई ने पिछले साल ही घोषणा कर दी थी कि 2024 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। बाद में, बोर्ड ने बताया कि ये परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल, 2024 तक समाप्त हो सकती हैं।
विज्ञापन

कब आएगी डेटशीट?

उम्मीद लगाई जा रही है कि सीबीएसई 15 दिसंबर तक बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तक सीबीएसई की ओर से डेटशीट से संबंधित कोई जानकारी जारी नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें