फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों से कहा, विद्यालयों का नया सत्र एक अप्रैल से करें शुरू

Sat, 18 Mar 2023 06:32 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सीबीएसई के नोटिस में आया है कि कुछ मान्यता प्राप्त स्कूलों ने अपना शैक्षणिक सत्र वर्ष की शुरुआत कर दिया है। ऐसे में कम समय सीमा में पूरे साल के पाठ्यक्रम को पूरा करने का प्रयास उन छात्रों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है जो कि सीखने के लिए संघर्ष करते हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने संबद्ध स्कूलों को कहा है कि वे नया सत्र एक अप्रैल से ही शुरू करें। इसके लिए बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को कहा गया है कि वे एक अप्रैल से 31 मार्च तक के शैक्षणिक सत्र का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन


सीबीएसई के नोटिस में आया है कि कुछ मान्यता प्राप्त स्कूलों ने अपना शैक्षणिक सत्र वर्ष की शुरुआत कर दिया है। ऐसे में कम समय सीमा में पूरे साल के पाठ्यक्रम को पूरा करने का प्रयास उन छात्रों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है जो कि सीखने के लिए संघर्ष करते हैं।

12वीं बोर्ड : अर्थशास्त्र के प्रश्नों में उलझे छात्र
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं जारी हैं। शुक्रवार को बारहवीं के एक मुख्य विषय अर्थशास्त्रकी परीक्षा हुई। कुछ छात्रों ने इकोनॉमिक्स के प्रश्न पत्र को आसान तो कुछ ने कठिन बताया। यह प्रश्न पत्र उन छात्रों के लिए संतुलित व स्कोरिंग रहा जिन्होंने एनसीईआरटी किताबों का गहनता से अध्ययन किया था। छात्रों की मानें तो मैक्रो इकोनॉमिक्स वाले कुछ प्रश्न काफी उलझाऊ थे। उन्हें हल करने में भी समय लगा। योग्यता आधारित प्रश्न भी थोड़े कठिन होने की शिकायत छात्रों ने की। वहीं गणना आधारित प्रश्न बच्चों की विश्लेषण सोच को परखने के लिए थे। बच्चों ने केस स्टडी आधारित प्रश्नों को स्कोरिंग बताया। वहीं शुक्रवार को दसवीं की हिंदी की परीक्षा हुई। यह प्रश्न पत्र काफी आसान था। सभी प्रश्न आसान थे लेकिन गद्य वाले प्रश्नों थोड़ा वक्त लगा।
विज्ञापन


200 से अधिक विश्वविद्यालयों ने चुना सीयूईटी का विकल्प
पिछले साल 90 विश्वविद्यालयों की तुलना में इस वर्ष अब तक 206 विश्वविद्यालयों ने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का विकल्प चुना है। अभी और अधिक विश्वविद्यालयों के लिए प्रवेश परीक्षा के विकल्प का चयन करने की उम्मीद है। इस वजह से आवेदन की समय सीमा 30 मार्च तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अधिकारियों ने दी। विकल्प चुनने वाले 206 विश्वविद्यालयों में 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय और 33 राज्य विश्वविद्यालय शामिल हैं।

राज्य विश्वविद्यालयों में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल, डॉ. बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, कर्नाटक, कॉटन विश्वविद्यालय, गुवाहाटी और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन 21 से 31 मई तक किया जाएगा। विश्वविद्यालयों में स्नातक (यूजी) प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2023 तक पूरी कर ली जाएगी। नया शैक्षणिक सत्र एक अगस्त से शुरू हो सकता है। यूजीसी ने पिछले साल मार्च में सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए एक सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। इसके पहले यह प्रक्रिया कक्षा 12 के अंकों के आधार पर की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें