CBSE Term 2 Admit Card 2022: इस तारीख से शुरू हो रही है परीक्षा
सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जा रहा है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 24 मई, 2022 को समाप्त होगी तो वहीं, 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा 15 जून, 2022 को समाप्त होगी। देश और दुनियाभर में कोरोना महामारी के असर को देखते हुए सीबीएसई ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं को दो सत्र - टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित कराने का फैसला किया है। टर्म- 2 परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। छात्र परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें।
CBSE Term 2 Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्दशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्राइवेट छात्रों के लिए प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपनी जन्मतिथि और पंजीयन नंबर आदि को दर्ज कर के सबमिट करें।
5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।