फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Term 1 Result: जानिए कब जारी होंगे सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के परिणाम, छात्र कैसे चेक करेंगे अपना रिजल्ट?

Mon, 07 Feb 2022 01:59 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीआईएससीई की ओर से आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर-1 का परिणाम आज सोमवार 7 फरवरी, 2022 को जारी कर दिया गया है। इस परिणाम के जारी होने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीबीएसई के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
CBSE Term 1 Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Term 1 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं और बारहवीं बोर्ड के टर्म 1 परीक्षा के परिणाम अब कभी भी जारी कर सकता है। खबरों के अनुसार सीबीएसई की ओर से यह परिणाम इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। हालांकि अब तक बोर्ड ने ऐसी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। परिणाम से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन

CBSE Term 1 Result: कैसे चेक कर सकेंगे टर्म 1 परीक्षा के परिणाम?

छात्र परिणाम जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

1. सबसे पहले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CBSE 10th Term 1 Result 2022 या CBSE 12th Term 1 Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के सबमिट करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

CBSE Term 1 Result: अन्य तरीकों से भी चेक कर सकते हैं परिणाम
सीबीएसई इस साल दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम डिजिलॉकर एप और इसकी वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी जारी करेगा। इसके अलावा सरकारी एप उमंग पर भी छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

CBSE Term 1 Result: सीबीएसई की वेबसाइट हुई क्रैश
टर्म 1 परीक्षा के परिणाम पर किसी आधिकारिक अपडेट के आने से पहले ही सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.gov.in और cbseresults.nic.in क्रैश हो गई थी। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद ही टेक्नीकल टीम से इन्हें रिकवर करते हुए पुन: बहाल कर लिया है।
विज्ञापन

CBSE Term 1 Result: सीआईएससीई टर्म 1 परीक्षा के परिणाम जारी
सीआईएससीई की ओर से आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर-1 का परिणाम आज सोमवार 7 फरवरी, 2022 को जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस परिणाम के जारी होने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीबीएसई के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें