सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 33 फीसदी हैं
सीबीएसई ने कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2021 में दो टर्म में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को विभाजित कर दिया है। जिसके अनुसार टर्म 1 परीक्षा नवंबर-दिसंबर, 2021 में और टर्म 2 परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2022 में आयोजित करने पर फैसला हुआ था। साथ ही परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया गया था। इन परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 33 फीसदी निर्धारित किए हैं। साथ ही दो टर्म में परीक्षा को बांटते हुए टर्म 1 बोर्ड की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा नवंबर-दिसंबर, 2021 में हो चुकी है। टर्म 1 की कई विषयों की थ्योरी की 40 अंकों की परीक्षा का आयोजन किया गया। वहीं, टर्म-1 बोर्ड परीक्षा में 10 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए। अब बचे हुए अंकों की टर्म 2 परीक्षा होगी।
सीबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए ये है उत्तीर्ण मानदंड 2022
12वीं कक्षा के फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स व बायोलॉजी विषय का पेपर इतने अंकों में बांटा गया है
- फिजिक्स विषय की थ्योरी के लिए कुल 70 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं।
- केमिस्ट्री विषय की थ्योरी के लिए कुल 70 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं।
- बायोलॉजी विषय की थ्योरी के लिए कुल 70 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं।
- मैथ्स विषय की थ्योरी की कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं।
- इंग्लिश विषय की थ्योरी की कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं।