सीबीएसई ने छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। सीबीएसई ने एक नोटिस जारी कर कहा कि यह ज्ञात हुआ है कि कक्षा दसवीं टर्म-1 परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन (रिजल्ट) के बारे में सीबीएसई द्वारा 11 मार्च, 2022 को सभी स्कूलों को सूचित किया गया था। इस प्रदर्शन (रिजल्ट) से जुड़ी आपत्तियों और शंकाओं के समाधान के लिए सीबीएसई ने छात्रों के वाजिब मुद्दों को हल करने के लिए उसी दिन एक विवाद निवारण तंत्र भी उपलब्ध कराया था।
यह भी पढ़ें :
JEE Main 2022: जेईई मेन पहले चरण की तिथियों में हुआ बदलाव, अब 21 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा
उत्तर कुंजी में कुछ प्रश्नों के उत्तर गलत होने का दावा
इसके बाद, कक्षा दसवीं के ओडिया विषय के पेपर की उत्तर कुंजी को लेकर एक स्कूल से एक आपत्ति प्राप्त हुई है। आपत्ति में दावा किया गया है कि उत्तर कुंजी में कुछ प्रश्नों के उत्तर गलत दिए गए हैं। इसलिए, तथ्यात्मक स्थिति का पता लगाने के लिए, बोर्ड द्वारा एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है जो छात्रों के प्रतिनिधित्व में स्कूल द्वारा उठाई गई विसंगतियों की जांच करेगी। विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर 24 घंटे के भीतर बोर्ड द्वारा उचित निर्णय किया जाएगा।