फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए जारी किया संशोधित पाठ्यक्रम, यहां पढ़िए आधिकारिक अधिसूचना

Sat, 24 Jul 2021 10:58 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिभावक और अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर संशोधित पाठ्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने अपनी नई मूल्यांकन नीति को जारी रखते हुए, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया है। सीबीएसई द्वारा जारी टर्म वाइज स्लेबस सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए लागू होगा। सभी विषयों के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम जारी किया गया है। अभिभावक और अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर संशोधित पाठ्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

पाठ्यक्रम को दो भागों में बांटा
इस साल, कोरोना महामारी के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए, सीबीएसई ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के लिए पाठ्यक्रम को दो टर्म में विभाजित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पूरा सिलेबस भी कम करने का निर्णय लिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 50 फीसदी पाठ्यक्रम टर्म I में और शेष 50 फीसदी पाठ्यक्रम टर्म II में पूरा किया जाएगा। पहला टर्म नवंबर-दिसंबर में होगा, जबकि दूसरा टर्म मार्च-अप्रैल में होगा।

बोर्ड ने स्कूलों से किया यह अनुरोध

बोर्ड द्वारा हाल ही में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, एमसीक्यू जैसे केस-आधारित एमसीक्यू और असर्शन-रीजनिंग एमसीक्यू को सीबीएसई टर्म- I परीक्षाओं में शामिल किया जाएगा; टर्म -2 में विभिन्न टाइपोलॉजी के विविध प्रश्न शामिल होंगे। एमसीक्यू को अक्सर छात्रों द्वारा हल्के में लिया जाता है, लेकिन ऐसे प्रश्न आपको अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। प्रत्येक छात्र को उत्कृष्ट स्कोर के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विभिन्न एमसीक्यू-प्रकार के प्रश्नों का अभ्यास करने की आवश्यकता होती है। स्कूलों से अनुरोध है कि वे http://www.cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध बोर्ड परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन/प्रैक्टिकम/प्रोजेक्ट के संचालन के लिए पाठ्यक्रम और दिशानिर्देश अपने सभी शिक्षकों और छात्रों के साथ साझा करें।

संशोधित पाठ्यक्रम देखने के लिए यह है डायरेक्ट लिंक

कक्षा नौवीं - दसवीं 
विज्ञापन

कक्षा ग्यारहवीं - बारहवीं: डायरेक्ट लिंक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें