CBSE Result 2023: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां भी चेक करें परिणाम
बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लाखों की संख्या में छात्र एक साथ चेक करते हैं। ऐसे में वेबसाइट डाउन होने की भी आशंका रहती है। ऐसी स्थिति में छात्र डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने पिन या पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम cbseresults.nic.in, cbse.digitallocker.gov.in, cbse.gov.in और results.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।