यूजीसी प्रमुख ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा जून 2023 में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और 'असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए पात्रता के लिए यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा 83 विषयों में जून 2023 में आयोजित की जाएगी।
यूजीसी के अध्यक्ष प्राेफेसर कुमार ने बताया कि यूजीसी नेट जेआरएफ के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 10 मई से शुरू होगी। यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा जून 2023 में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 31 मई, 2023 को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
इसके साथ ही यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा की तिथियां भी जारी कर दी गईं हैं। एनटीए की ओर से यूजीसी नेट जेआरएफ पात्रता के लिए परीक्षा 13 जून, 2023 से 22 जून, 2023 तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।