CBSE 10th, 12th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम की तारीख, समय की घोषणा करेगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई टर्म 2 परिणाम 2022 जून के आखिरी सप्ताह से जुलाई के पहले सप्ताह तक घोषित किया जाएगा।
एक बार जारी होने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम टर्म-2 (CBSE 10th 12th Result) आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। इस साल, 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म-2 परीक्षा 2022 के लिए लगभग 35 लाख छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए कुल 21 लाख छात्र और 12वीं की परीक्षा 2022 में 14 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।