CTET Answer Key Dec 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट यानी सीटीईटी (CTET) 2022 परीक्षा की आंसर-की को ऑनलाइन जारी कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) के उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अंतरिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई सीटेट की आंसर-की यानी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन की संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। सीबीएसई सीटेट दिसंबर 2022 सत्र (CBSE CTET) की परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 07 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार 14 फरवरी से 17 फरवरी, 2023 तक सीबीएसई सीटेट 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।