फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Practical Exam 2021: दसवीं-बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से, जरूर पढ़ें ये दिशा-निर्देश

Fri, 12 Feb 2021 12:12 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
CBSE Practical Exam 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक विषयों की परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से लेकर 11 जून के बीच करेगा। इसे लेकर बोर्ड ने सभी संबंद्ध स्कूलों को सर्कुलर जारी कर दिया है। जिसमें सभी स्कूलों को प्रोजेक्ट असाइनमेंट, इंटर्नल एसेसमेंट 11 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंकों को बोर्ड की वेबसाइट पर जल्द से जल्द अपलोड करना होगा। इसके साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए निर्देश भी जारी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें-यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2021: पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, बसंत पंचमी पर होगा शुभ मुहूर्त
 
विज्ञापन

2 of 4
सीबीएसई - फोटो : SELF
दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए जारी निर्देश में कहा गया है कि स्कूलों को प्रायोगिक या इंटर्नल एसेसमेंट के लिए निर्धारित अधिकतम अंकों का ध्यान रखना होगा। 10वीं व 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षाओं के  विभिन्न विषयों के लिए अधिकतम 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। एनसीसी के लिए अधिकतम अंक 30 है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की मुख्य परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक सभी परीक्षाओं का समापन हो जाएगा।

विज्ञापन

3 of 4
CBSE - फोटो : social media
सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखना होगा। इसे लेकर सीबीएसई की तरफ से महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए हैं। सभी स्कूलों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ ही विद्यार्थियों को भी इन नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
क्या हैं दिशा-निर्देश?
दसवीं और बारहवीं कक्षा के हर बैच की प्रायोगिक परीक्षा के बाद लैबोरेट्री को एक फीसदी सोडियम हाइपोक्लोराइट से सैनिटाइज करना होगा। सभी लैबों में सैनिटाइजर रहना चाहिए। इसके साथ ही ढके हुए कूड़ेदान होने चाहिए और समय-समय पर इनकी सफाई होनी चाहिए।  25 विद्यार्थियों के समूह को दो भागों बांटा जा सकता है। सभी छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सुरक्षित शारीरिक दूरी बनानी होगी। अगर स्कूल कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा- निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके पर 50 हजार रुपये का फाइन लगेगा।

इसे भी पढ़ें-IGNOU: इग्नू ने इस पाठ्यक्रम में शुरू किया डिप्लोमा कार्यक्रम, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें