फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Notice: छात्रों की कम उपस्थिति समेत कई कमियों पर बोर्ड ने इन स्कूलों से जताई नाराजगी, मांगा जवाब

Sat, 14 Sep 2024 11:35 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Notice: सीबीएसई ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए राजस्थान और दिल्ली के 27 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण में नामांकन और उपस्थिति रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई, जिसमें कक्षाओं में न आने वाले छात्रों की संख्या और रिकॉर्ड में विसंगतियां शामिल हैं।
विज्ञापन
CBSE Notice - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी औचक कार्रवाई के दौरान पाए गए निष्कर्षों के आधार पर राजस्थान और दिल्ली के 27 स्कूलों को संबद्धता उपनियमों और मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


बोर्ड ने इन स्कूलों में बोर्ड के नियमों के अनुपालन की जांच के लिए निरीक्षण किया। जिन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें दिल्ली के दो क्षेत्रों के 22 और राजस्थान के अजमेर के पांच स्कूल शामिल हैं। अब स्कूलों को अपने नामांकन के तौर-तरीकों, बुनियादी ढांचे के मानकों के पालन और बोर्ड के अन्य मानदंडों के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा। 

निरीक्षण के दौरान, सीबीएसई ने पाया कि स्कूलों ने कक्षा 11वीं और 12वीं में ऐसे छात्रों की संख्या अधिक दर्ज की है जो शारीरिक रूप से कक्षाओं में उपस्थित नहीं होते हैं। इन स्कूलों द्वारा बनाए गए उपस्थिति रिकॉर्ड में विसंगतियां पाई गई, जिससे बोर्ड के नियमों के अनुपालन पर संदेह हुआ। कुछ संस्थान बुनियादी ढांचे के मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिससे "शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों की सुरक्षा से समझौता" हुआ। 
विज्ञापन


बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राजस्थान और दिल्ली में बोर्ड से संबद्ध 27 स्कूलों में किए गए औचक निरीक्षण के बाद कड़ी कार्रवाई शुरू की है। इन निरीक्षणों के दौरान, बोर्ड के उपनियमों के कई उल्लंघनों की पहचान की गई, विशेष रूप से इन संस्थानों के नामांकन और उपस्थिति प्रथाओं से संबंधित।"

विज्ञापन

कारण बताओं का नोटिस जारी किए गए स्कूलों की लिस्ट
सीबीएसई का पालन न करने वाले स्कूलों की सूची सीबीएसई से संबद्ध जिन स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं उनकी सूची नीचे दी गई है।

अजमेर क्षेत्र
  • विद्या भारती पब्लिक स्कूल 
  • प्रिंस उच्च माध्यमिक विद्यालय 
  • शिव ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल 
  • एलबीएस कॉन्वेंट स्कूल 
  • लार्ड बुद्ध पब्लिक स्कूल 

दिल्ली क्षेत्र
  • आदर्श जैन धार्मिक शिक्षा सदन 
  • भारत माता सरस्वती बाल मंदिर 
  • नवीन पब्लिक स्कूल 
  • चौधरी बलदेव सिंह मॉडल स्कूल 
  • एमडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल 
  • पीडी मॉडल सेकेंडरी स्कूल 
  • केआरडी इंटरनेशनल स्कूल 
  • संत ज्ञानेश्वर मॉडल स्कूल 
  • हीरा लाल पब्लिक स्कूल 
  • एमआर भारती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 
  • भारती विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल 
  • ध्रुव पब्लिक स्कूल 
  • सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल
  • यूएसएम पब्लिक सेकण्ड स्कूल 
  • एसजीएन पब्लिक स्कूल 
  • आरडी इंटरनेशनल स्कूल 
  • क्रो इंटरनेशनल स्कूल विवेकानंद स्कूल 
  • हंसराज मॉडल स्कूल 
  • बीएस इंटरनेशनल स्कूल 
  • राहुल पब्लिक स्कूल 
  • खेमो देवी पब्लिक स्कूल 
  • बीआर इंटरनेशनल स्कूल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें