दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू हो जाएगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न बनाने के लिए बोर्ड ने देश भर में कुल 8,591 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें परीक्षा देने के लिए दोनों कक्षाओं के कुल 28 लाख 24 हजार 734 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 11,86,306 विद्यार्थी तो दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 16,38428 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
सीबीएसई ने अपने परीक्षा उपनियमों में इस बार से अहम बदलाव किया है। इसके तहत परीक्षा के दौरान अगर विद्यार्थी आकस्मिक रूप से बीमार हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें प्रश्न पत्र हल करने के लिए स्क्राइब (लिपिक) की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए आकस्मिक रूप से बीमार विद्यार्थी को असिस्टेंट सर्जन स्तर के चिकित्सा अधिकारी की तरफ से जारी मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद वो जूनियर विद्यार्थी का स्क्राइब के तौर पर प्रयोग कर सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को सीबीएसई अतिरिक्त समय के साथ-साथ एक अलग कक्ष उपलब्ध कराएगा। यहां निगरानी के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।