नए शिक्षा सत्र से मदरसों के पाठ्यक्रम में यह विषय भी जुड़ गया है। जानिए कौन सा है ये विषय...
मदरसों के पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस नए विषय के रूप में पहली बार पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही संस्कृत ऐच्छिक विषय के रूप में मदरसा पाठ्यक्रम में शामिल होगा। इस संबंध में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड की समितियों की बैठक में फैसला हो चुका है।
इस पर 7 मार्च को बोर्ड की बैठक में अंतिम मोहर लगेगी। मदरसों में अभी तक कंप्यूटर टाइपिंग बच्चों को सिखाई जाती रही है। अब विषय के रूप में यह पढ़ाया जाएगा। वर्ष-2000 में राज्य का गठन होने के बाद से प्रदेश के मदरसों में कंप्यूटर साइंस विषय के रूप में शामिल नहीं रहा है। केंद्र की योजनाओं के तहत मदरसों में कंप्यूटर तो दे दिए, लेकिन इनका इस्तेमाल छात्रों को टाइपिंग सिखाए जाने तक ही रहा है।