CBSE Date Sheet 2024 परीक्षा विवरण
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी, जबकि 13 मार्च 2024 को समाप्त होंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 02 अप्रैल तक चलेंगी। पिछले साल दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुईं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 05 अप्रैल तक जारी रहीं।