फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET December 2024: सीटेट के आवेदन में कोई गलती है, तो ऐसे करें सुधार; इस तिथि तक खोली गई संपादन विंडो

Mon, 21 Oct 2024 03:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET December 2024: सीबीएसई ने दिसंबर सत्र की सीटेट परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए संशोधन विंडो खोल दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
CTET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE CTET December 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर (CTET 2024) के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए संशोधन विंडो खोल दी है। पात्र उम्मीदवार 25 अक्तूबर, 2024 तक ctet.nic.in. पर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

यह एक बार की सुविधा है। ऑफलाइन मोड के माध्यम से कोई भी बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। सुधार विंडो के दौरान उम्मीदवार निम्न विवरणों में बदलाव कर सकते हैं:
  • नाम
  • पिता और माता का नाम
  • जन्म तिथि
  • श्रेणी
  • दिव्यांग श्रेणी
  • चुने गए पेपर 
  • पेपर II के लिए विषय
  • चुनी गई भाषा I और/या II
  • पत्राचार का पता 
  • संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय का नाम

अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों को अपने निम्नलिखित विवरणों में ऑनलाइन सुधार करने की अनुमति होगी, जैसे नाम, पिता और माता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, दिव्यांग श्रेणी, चुने गए पेपर (अर्थात् पेपर I या पेपर II किसी विशेष शहर में क्षमता की उपलब्धता के अधीन), पेपर II के लिए विषय, चुनी गई भाषा I और/या II, पत्राचार का पता और संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय का नाम, जहां से उन्होंने अपनी बी.एड. डिग्री/प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा आदि प्राप्त किया है।" 

CBSE CTET December 2024 Exam: दिसंबर में होगी परीक्षा

सीटेट परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक।

सीटेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा I से V तक के शिक्षक बनना चाहते हैं और पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। आवेदक पेपर I और पेपर II दोनों के लिए उपस्थित हो सकते हैं। परिणाम जनवरी 2025 के अंत तक जारी होने की संभावना है।
 
विज्ञापन

How to do correction in CTET Application: ऐसे कर सकते हैं आवेदन पत्र में सुधार

सीटेट दिसंबर के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें-
  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “सुधार विंडो: CTET Dec-2024” पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करें और आवश्यक परिवर्तन करें।
  • परिवर्तन सहेजें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें