केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। अगर आप केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
इस बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 8 दिसंबर 2019 को किया जा रहा है। यह सीबीएसई द्वारा सीटेट का 13वां संस्करण होगा। बोर्ड ने बताया है कि यह परीक्षा देश भर के कुल 110 शहरों में आयोजित की जाएगी।
इस लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी हम आपको आगे दे रहे हैं।
पहला पेपर - कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
दूसरा पेपर - कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
ये भी पढ़े- CTET 2019: परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री मॉक टेस्ट हैं यहां
श्रेणी पेपर - I या II दोनों पेपर के लिए (I और II)