फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Compartment Result: सीबीएसई कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 07 Sep 2022 04:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Compartmental Result: अपने परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
CBSE Result 2022 Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Compartment Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE की ओर से कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा/CBSE Compartment Exam का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम आज बुधवार 07 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी छात्र इस साल सीबीएसई की ओर से आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट result.cbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते है। 

विज्ञापन

CBSE Compartment Result: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
अपने परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का प्रयोग करना होगा। इनके माध्यम से लॉगिन कर के छात्र अपना परिणाम जांच सकते हैं। ये सभी जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है।

CBSE Compartment Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
  • छात्र सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Class 12 Compartment Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

CBSE Compartment Result: इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजें
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • results.nic.in 
  • results.gov.in
विज्ञापन

CBSE Compartment Result: 92.71 हुए थे 12वीं में सफल
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करने के लिए विस्तृत तौर-तरीके, उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी प्राप्त करना और कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने दो टर्म में बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। कक्षा 12वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71% था, और कक्षा 10वीं के लिए यह 94.40% था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें