सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा 2 जुलाई को आयोजित की गई थी। स्टूडेंट्स जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें अपने परिणाम चेक-
चरण 1- सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद सीबीएसई क्लास 12वीं रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
चरण 6- प्रिंट आउट ले लें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।
मुख्य जानकारी-
- आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 6 मई को CBSE कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया।
- इस साल कुल 91.1 प्रतिशत छात्रों ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी। पिछले वर्ष की तुलना में, यह आंकड़ा ज्यादा है।
- सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम में 13 छात्रों ने 499/500 अंक प्राप्त किए। इन 13 छात्रों ने 99.9% अंक प्राप्त किए हैं।
- सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2019 2 मई को घोषित किए गए थे।
- हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने 500 में से 499 अंक हासिल किए।
- 83.4% छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।