फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड: ऐसे छात्र खुद तैयार कर सकते हैं अपना रिजल्ट, 10 महत्वपूर्ण बातें

Thu, 17 Jun 2021 12:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बारहवीं का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
  • 10वीं के अंकों को 30 फीसदी वेटेज, 11वीं के अंकों को 30 फीसदी वेटेज एवं 12वीं के अंकों को 40 फीसदी वेटेज दिया गया है।
-
विज्ञापन
सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं परीक्षा के परिणाम जारी करने के मूल्यांकन मानदंड की जानकारी दे दी है। बोर्ड ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में बारहवीं के परिणाम के लिए तैयार मूल्यांकन फार्मूला प्रस्तुत किया। बोर्ड ने बताया कि बारहवीं का रिजल्ट 10वीं और 11वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। बोर्ड ने कोर्ट को बताया कि 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन मानदंड के लिए 30:30: 40 का फॉर्मूला तैयार किया गया है। वहीं, कोर्ट ने कहा कि बारहवीं का परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के बारे में उनकी शिकायत दूर करने के लिए एक तंत्र होना चाहिए।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई 12वीं का मूल्यांकन क्राइटेरिया: यहां समझिए कैसे बनेगा रिजल्ट? क्या है फार्मूला


बारहवीं कक्षा का रिजल्ट बनाने में 10वीं और 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30-30 प्रतिशत वेटेज मिलेगी और 12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम को 40 प्रतिशत वेटेज दी जाएगी। बारहवीं के रिजल्ट के लिए 10वीं, 11वीं कक्षा की फाइन परीक्षाओं के अंक और 12वीं के प्री बोर्ड के अंकों को आधार बनाया जाएगा। 40 फीसदी वेटेजे बारहवीं कक्षा के यूनिट टेस्ट/मिड-टर्म परीक्षा/प्री-बोर्ड एग्जाम में प्राप्त अंकों का होगा। जबकि, 30 फीसदी वेटेज ग्यारहवीं कक्षा के  फाइनल एग्जाम में प्राप्त अंकों का होगा। वहीं, दसवीं कक्षा के पांच विषयों में से तीन बेस्ट में प्राप्त अंकों का 30 फीसदी वेटेज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्र खुद बना सकते हैं अपना रिजल्ट
सीबीएसई की तरफ से जारी वेटेज फॉर्मूले के आधार पर छात्र खुद ही अपना रिजल्ट तैयार कर सकते हैं। छात्र खुद ही इस बात का पता लगा सकते हैं कि उनका रिजल्ट कैसा रहेगा। इसके लिए उनको दसवीं के तीन विषयों में सर्वश्रेष्ठ अंक देखने होंगे जिनका वेटेज 30 फीसदी होगा। वहीं, ग्यारहवीं के फाइनल परीक्षा में अपने अंकों का देखना होगा जिसका वेटेज भी 30 फीसदी होगा। इस तरह 12वीं के प्री बोर्ड एवं यूनिट टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ अंकों का देखना होगा, जिसका वेटेज 40 फीसदी होगा। इस गणना के जरिए विद्यार्थी खुद ही अपने अंकों का आंकलन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-सफलता की कहानी: कौन हैं सत्य नडेला, जिन्होंने तय किया माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर से सीईओ


बारहवीं के मूल्यांकन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण बातें
-सीबीएसई जल्द मूल्यांकन मानदंड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड करेगी।
-बोर्ड ने पहले ही 1 जून को बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।
-अब बारहवीं का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
-10वीं के अंकों को 30 फीसदी वेटेज, 11वीं के 30 फीसदी एवं 12वीं के 40 फीसदी वेटेज मिलेगा।
- जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होगा वह कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद परीक्षा दे सकेगा।
-अभी सीबीएसई की तरफ से बारहवीं के मूल्यांकन मानदंड को पब्लिक डोमेन में नोटिफाई नहीं किया गया है।
-बोर्ड ने मूल्यांकन मानदंड तैयार करने के लिए 12 सदस्यों की कमेटी बनाई थी।
-कोर्ट ने कहा कि बारहवीं का परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के बारे में उनकी शिकायत दूर करने के लिए एक तंत्र होना चाहिए।
-सीबीएसई बोर्ड का बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी किया जाएगा।
-उच्चतम न्यायालय ने अंकों की गणना के लिए सीबीएसई द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें