CBSE Class 10th-12th 2024 Datesheet Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 को शुरू होंगी और 10 अप्रैल, 2024 को समाप्त होंगी। परीक्षा की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा की अवधि लगभग 55 दिनों की होगी।
कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित होने की संभावना है। वहीं, कक्षा 12वीं के छात्रों की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2024 तक निर्धारित हैं। छात्रों के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है इन तिथियों और इसके अनुसार ही अपनी तैयारी की योजना बनाएं। इसके अतिरिक्त, दोनों कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं अस्थायी रूप से 2 जनवरी से 14 फरवरी, 2024 तक होने वाली हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है और पर्याप्त तैयारी की आवश्यकता होती है, इसलिए छात्रों को इस समय सीमा का ध्यान रखना चाहिए।