बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी। एमसीसी केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए हर साल ऑनलाइन नीट यूजी काउंसलिंग के चार दौर आयोजित कर रहा है।