सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म में संशोधन करने की विंडो parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध कराई है। इसके लिए स्कूलों को 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा, जबकि आवेदन फॉर्म में संशोधन करने वाले छात्रों को 1000 रुपये जमा करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म में खुद का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि में कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा। उम्मीदवार अपने नाम में हुई गलतियों को सिर्फ सुधार सकता है।