फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 10 English Exam: अंग्रेजी पेपर में गायब थी दो प्रश्नों की हेडिंग, सीबीएसई ने मामले पर दी सफाई

Sat, 11 Dec 2021 08:56 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रश्न पत्र में दो सवालों के विकल्प एक समान होने और उन प्रश्नों की हेडिंग न होने से छात्रों को दिक्कत हुई। सीबीएसई ने प्रश्न पत्र को लेकर बयान जारी करते हुए स्पष्टीकरण दिया है। जिसमें कहा गया है कि अलग-अलग तरह से प्रश्नों के जवाब नहीं देने थे। प्रश्नों में दिए गए दिए दो विकल्प एक समान थे। 
विज्ञापन
CBSE Class 10 English Exam - फोटो : CBSE Class 10 English Exam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड की टर्म-1 अंग्रेजी विषय की शनिवार, 11 दिसंबर को परीक्षा संपन्न हुई। इस पेपर में सेक्शन-ए रीडिंग में प्रश्न संख्या 13 और 14 में प्रश्न की हेडिंग मौजूद नहीं थी। छात्रों और शिक्षकों ने इस पर सवाल भी उठाया था। अब बोर्ड ने इस मामले में स्पष्टीकरण जारी किया है। सीबीएसई ने कहा है कि अंग्रेजी विषय के सेट 002/2/4 में प्रश्न संख्या 13 व 14 दोनों सहीं हैं और इनमें कोई अस्पष्टता नहीं है। पैसेज के शुरुआत में  जारी बयान में लिखा है कि, 'नीचे दिए गए पैसेज को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए अथवा दिए गए विकल्पों में से सबसे उचित विकल्प चुनकर दिए गए बयान को पूरा कीजिए'।

विज्ञापन


प्रश्न संख्या 43 में दिए गए चार विकल्प - ए,बी,सी व डी में से सी और डी विकल्प का अर्थ एक जैसा था। इन प्रश्नों के सही उत्तर, विकल्पों में से सही जवाब बी था। हालांकि, प्रश्नों का उत्तर दिए गए निर्देशों के अनुसार दिया जाना है न कि अलग-अलग उनके जवाब देने थे।       

सीबीएसई 10वीं इंग्लिश टर्म-1 बोर्ड पेपर को यहां पर देखें
विज्ञापन


छात्रों को हुई उलझन, शिक्षकों ने भी उठाए सवाल 
10वीं बोर्ड की टर्म-1 अंग्रेजी विषय की अंतिम मुख्य परीक्षा थी। इसके प्रश्न पत्र में सेट 002/2/4 में सेक्शन-ए रीडिंग में प्रश्न संख्या 13 और 14 में हेडिंग मौजूद नहीं थी। इस वजह से छात्रों को सवाल को समझने में उलझन हुई। पैसेज रीडिंग में प्रश्न संख्या के बाद सिर्फ चार विकल्प दिए गए थे। जबकि, इससे पूर्व पूछे गए प्रश्न संख्या में सभी प्रश्न संख्या के बाद एक हेडिंग दी गई थी, बाद में विकल्प शुरू हो गए थे। इसी को लेकर छात्रों में दुविधा हुई। इस वजह से सेक्शन-ए में कुल 18 सवाल में से 14 के जवाब देने थे। छात्रों ने परीक्षा के दौरान महसूस किया कि उनके दो विकल्प कम हो गए।
विज्ञापन


सीबीएसई 10वीं इंग्लिश आंसर की

शिक्षकों ने भी जाहिर की चिंता
परीक्षा केंद्रों से निकलने के बाद स्कूल शिक्षकों ने भी इस मामले पर चिंता जताई। स्कूल शिक्षकों ने कहा कि सीबीएसई की तरफ से स्पष्ट दिशा-निर्देश पेपर में जारी किए गए हैं। लेकिन प्रश्न संख्या के साथ हेडिंग बताते हुए नीचे विकल्प दिए जाने थे। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिससे छात्रों को दिक्कत हुईं। 

यह भी पढ़ेंCBSE Class 10 English Answer Key: संतुलित रहा दसवीं की अंग्रेजी परीक्षा का पेपर, सेक्शन-बी और सी था आसान, यहां देखें उत्तर कुंजी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें