फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Result: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे 20 मई के बाद; परिणाम पोर्टल पर आया अपडेट

Fri, 03 May 2024 02:13 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board 10th, 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे इसी महीने जारी कर सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तारीख से जुड़ा एक अपडेट भी साझा किया है। रिजल्ट जारी होने की तारीख से जुड़ा अपडेट बोर्ड की रिजल्ट वाली आधिकारिक वेबसाइट पर है।
विज्ञापन
CBSE Board 10th, 12th Result 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board 10th, 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। आधिकारिक सीबीएसई परिणाम पोर्टल पर एक अपडेट के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं और 12वीं के परिणाम 20 मई के बाद घोषित किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक परिणाम वेबसाइट खोलने पर वर्तमान में यह संदेश दिखाई दे रहा है,"दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 20 मई 2024 के बाद घोषित होने की संभावना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल है रिजल्ट से जुड़ा फर्जी नोटिस

हाल ही में, सीबीएसई बोर्ड ने स्पष्ट किया कि सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होने से जुड़ा एक फर्जी परिपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम की घोषणा के संबंध में ऐसे सभी दावों का खंडन किया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम 2024 की घोषणा जल्द ही किसी भी समय की जाएगी।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गईं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 02 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इस साल कथित तौर पर 39 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, छात्र अपना सीबीएसई परिणाम डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी डाउनलोड कर सकेंगे।

इस बीच, पीटीआई की एक रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई 2025-26 शैक्षणिक सत्र से साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अगले सत्र से सेमेस्टर सिस्टम दोबारा लागू करने की कोई योजना नहीं है। पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "मंत्रालय ने सीबीएसई से इस बात पर काम करने को कहा है कि साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कैसे आयोजित की जाएगी। बोर्ड तौर-तरीकों पर काम कर रहा है और अगले महीने स्कूल के प्रिंसिपलों के साथ एक परामर्श आयोजित किया जाएगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें