फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exams 2023: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगी डेट शीट

Thu, 15 Dec 2022 03:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस सप्ताह सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा डेट शीट जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस सप्ताह सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा डेट शीट जारी नहीं की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई परीक्षाओं की डेट शीट जारी होने की बात को अफवाह बताते हुए सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बोर्ड इस सप्ताह में 10वीं-12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम अभी जारी करने की योजना नहीं है। 

विज्ञापन


सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने मीडिया को बताया कि इस सप्ताह डेट शीट जारी नहीं की जाएगी। हम वर्तमान में 10वीं और 12वीं के छात्रों के डेटा को संसाधित कर रहे हैं। इसमें समय लगने वाला है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की डेट शीट तैयार होने की प्रक्रिया की खबरों के बीच बोर्ड उन्हें सीबीएसई डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर उपलब्ध होगी। 

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि कक्षाओं के लिए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी और व्यावहारिक परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने हाल ही में व्यावहारिक परीक्षाओं से पहले दोनों बोर्ड कक्षाओं के लिए विषयवार अंकों का ब्रेक-अप जारी किया था। इंटरनेट पर फेक डेटशीट के वायरल होने को लेकर छात्रों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में बोर्ड द्वारा नियुक्त बाहरी परीक्षक होंगे जबकि 10वीं की प्रायोगिक परीक्षा में आंतरिक परीक्षक होंगे। हाल ही में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में कहा था कि 10वीं कक्षा में 40 प्रतिशत योग्यता आधारित प्रश्न होंगे और 12वीं कक्षा में 30 प्रतिशत योग्यता आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें