फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam 2024: सीबीएसई सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की स्थिति अपडेट करने का निर्देश, बोर्ड ने खोला पंजीकरण पोर्टल

Sat, 20 Jan 2024 04:40 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की स्थिति अपडेट करने का निर्देश दिया है। इसके लिए बोर्ड ने पंजीकरण पोर्टल खोला है।
विज्ञापन
CBSE 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के दौरान सुविधाओं और छूट का लाभ उठाने के लिए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए एक पोर्टल खोला है। बोर्ड ने स्कूलों को सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की स्थिति को 'परीक्षा संगम' पोर्टल, parikshasangam.cbse.gov.in पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल 19 जनवरी से 24 जनवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे और विवरण भर सकेंगे। स्कूलों द्वारा छूट का लाभ उठाने के लिए सीबीएसई को पहले भेजे गए अनुरोध भी इस कार्यक्रम के दौरान स्कूलों द्वारा वेब पर अपलोड किए जाएंगे। बोर्ड ने कहा कि परीक्षार्थी इस बाद का ध्यान रखें कि 24 जनवरी 2024 के बाद और ऑफलाइन मोड में छूट के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

CBSE CWSN परीक्षा विवरण

बता दें कि स्कूलों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परीक्षा संगम पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा। उनके स्कूल के सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की सूची और प्रत्येक श्रेणी के छात्रों को उनकी विकलांगता के अनुसार अनुमेय सुविधाएं स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी। यदि छात्र किसी भी सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो स्कूलों को विकल्प चुनना होगा और विवरण एडमिट कार्ड में ही उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड केंद्र अधीक्षक को सीडब्ल्यूएसएन छात्रों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का भी निर्देश देगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें