फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Exam 2023: कल सीबीएसई 12वीं कक्षा के फिजिक्स का पेपर, इन गाइडलाइंस का करें पालन

Sun, 05 Mar 2023 04:22 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के मुताबिक कल यानी 06 मार्च 2023 को 12वीं कक्षा के फिजिक्स का पेपर होगा।
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exam 2023 Class 12 Physics Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के मुताबिक कल यानी 06 मार्च 2023 को 12वीं कक्षा के फिजिक्स का पेपर होगा। एग्जाम के दिन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बोर्ड की तरफ से जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। 
विज्ञापन

फिजिक्स के पेपर की ऐसे करें तैयारी 

  • पढ़ाई के दौरान हर चैप्टर के लिए स्टडी नोट्स तैयार करें। जो परीक्षा के दौरान मदद करेंगे।
  • एनसीईआरटी कक्षा 12वीं भौतिकी की किताब से पढ़ाई करें।
  • भौतिकी के महत्वपूर्ण सूत्रों को याद रखें, जिससे कि संख्यात्मक प्रश्नों का उत्तर शीघ्रता से दे सकें।
  • फिजिक्स के पेपर में ग्राफ या डिवाइस का अनिवार्य ड्राइंग प्रश्न होता है। 
  • छात्रों को इस प्रश्न पर पूर्ण अंक प्राप्त करने के लिए डायग्राम की प्रमुख विशेषताओं पर ध्यान देना चाहिए।
  • छात्रों को एक हर रोज पढ़ाई के लिए अपना टाइम टेबल तैयार करना चाहिए, जिसमें भौतिकी विषय के लिए कम से कम एक घंटा होना चाहिए।
  • कम से कम छह से सात पिछले वर्षों के भौतिकी कक्षा 12 के प्रश्नपत्रों को हल करें, जिससे आप परीक्षा पैटर्न को समझ सकते हैं। 

रिपोर्टिंग टाइम पर ही पहुंचे

फिजिक्स की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय सुबह 10 बजे है। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 12वीं के भौतिकी का सैंपल पेपर , प्रश्न बैंक, अंकन योजना, पाठ्यक्रम इत्यादि cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं। 

ड्रेस कोड

सीबीएसई के ड्रेस कोड के अनुसार, उम्मीदवारों को बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल यूनिफॉर्म और पहचान पत्र पहनकर ही जाना चाहिए। उन्हें एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी भी साथ रखनी होगी।
 

बता दें कि इस साल लगभग 38 लाख बच्चे सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। 12वीं कक्षा के छात्रों की संख्या 16,96,770 है। इस साल बोर्ड परीक्षा में 21,86,940 कक्षा 10 के छात्र उपस्थित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई 2023 परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई और पांच अप्रैल तक चलेगी। सीबीएसई 12वीं हिंदी कोर और हिंदी वैकल्पिक परीक्षाओं के अलावा, बोर्ड अरबी, तिब्बती, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, फारसी, नेपाली, लिम्बो भाषा की परीक्षा आयोजित करेगा। वहीं, कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए लेप्चा और कर्नाटक संगीत परीक्षा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें