फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने पूछा- कब आएगा CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल, बोर्ड ने दिया ये जवाब

Sun, 15 Dec 2019 12:22 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

CBSE Board Exam class 10 and class 12 datesheet 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) की सत्र 2020 में होने वाली परीक्षा के शेड्यूल का लाखों विद्यार्थियों को इंतजार है। जहां काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE - Council for the Indian School Certificate Examination) ने दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा का शेड्यूल 10 दिन पहले ही जारी कर दिया है। वहीं सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र अब भी इसकी राह देख रहे हैं।

विज्ञापन


परीक्षा के टाइमटेबल को लेकर विद्यार्थियों में इतनी उत्सुकता है, कि अब वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बोर्ड से सवाल पूछने लगे हैं। खास बात ये है कि बोर्ड उनके सवालों का जवाब भी दे रहा है।

बोर्ड ने क्या दिया जवाब?

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले एक यूजर ने ट्विटर पर सीबीएसई को टैग करते हुए सवाल पूछा कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल क्या है?

इस पर बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब दिया कि - 'इस संबंध में आवश्यक सूचना जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी।'

लेकिन... सीबीएसई अध्यक्ष ने क्या कहा?

हालांकि पिछले महीने सीबीएसई की अध्यक्ष अनीता करवल (CBSE Chairperson Anita Karwal) ने भी इस संबंध में जरूरी जानकारी दी थी, जब सोशल मीडिया व अन्य जगहों पर दिसंबर में डेटशीट जारी होने की खबरें वायरल हो रही थीं। 

ये भी पढ़ें : 10वीं-12वीं के छात्रों को LIC दे रहा है स्कॉलरशिप, 24 दिसंबर तक करें आवेदन

तब अनीता करवल ने इन खबरों पर साफाई देते हुए कहा था कि 'सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जनवरी के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। अभ्यर्थी इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।'

बता दें कि बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल नवंबर महीने में ही जारी कर दिया गया था। ये परीक्षाएं देशभर में 1 जनवरी 2020 से लेकर 7 फरवरी 2020 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं, बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 के बाद शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
 

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें