फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board 2020: लॉकडाउन खत्म होने के 4 दिन बाद से शुरू हो सकता है, 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन

Fri, 24 Apr 2020 10:56 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Board Results 2020: लॉकडाउन खत्म होने के चार दिन बाद दसवीं और बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन दोबारा शुरू हो जाएगा। सीबीएसई की ओर से बताया गया कि जिन विषयों की परीक्षाएं हो गई थीं, उनकी कॉपियों का मूल्यांकन बोर्ड परीक्षा के साथ चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन शुरू होने के चलते उनका मूल्यांकन भी रोक देना पड़ा था।

विज्ञापन


प्रधानाचार्यों के साथ गूगल पर ऑनलाइन बैठक में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि मूल्यांकन जल्द पूरा करने के लिए परीक्षकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि रिजल्ट में देरी न हो। गूगल बैठक में परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बची हुई परीक्षाएं लॉकडाउन खत्म होने के बाद कराई जाएंगी।

ऑनलाइन बैठक में शामिल गंगागुरुकुलम की प्रधानाचार्या अल्पना डे ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक का कहना था कि इसके लिए बोर्ड को मानव विकास संसाधन मंत्रालय की अनुमति का इंतजार है। मंत्रालय की मंजूरी के बाद परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। ऑनलाइन बातचीत में कहा कि परीक्षा जल्द पूरी करने के लिए रविवार को भी परीक्षा हो सकती है। परीक्षा के दौरान एक कक्ष में दस परीक्षार्थियों को बैठाने के बारे में विचार चल रहा है।

विज्ञापन

सीबीएसई की आधिकारी के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें  - ब्यूरो ऑफ फार्मा पीएसयू ऑफ इंडिया में हो रही हैं भर्तियां, कई पद खाली

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें