साल 2020 में होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं बदले हुए पैटर्न पर ही होंगी। इस बारे में अब सीबीएसई ने भी आधिकारिक जानकारी साझा कर दी है। सीबीएसई द्वारा लगातार किए गए कई ट्वीट्स में बोर्ड ने यह जानकारी दी है।
बोर्ड ने कहा है कि इस नए पैटर्न से स्टूडेंट्स खुश होंगे। इस तरह के पैटर्न से उनका नॉलेज बढ़ेगा और रटने की आदत खत्म होगी। हालांकि एक्सपर्ट्स की इस विषय पर अलग-अलग राय है।
कैसा होगा नया परीक्षा पैटर्न, किस तरह के होंगे सवाल?