विद्यार्थी (फाइल फोटो)
बोर्ड ने स्कूलों को नतीजों को अंतिम रूप देने के लिए प्रिंसिपल और 7 शिक्षकों वाली एक परिणाम समिति बनाने के लिए कहा है। जिसमें गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और दो भाषाओं के शिक्षक होने चाहिए। पड़ोसी स्कूलों के 2 शिक्षकों को समिति के बाहरी सदस्यों के रूप में चुना जाएगा। सभी स्कूलों को अपने रिजल्ट से जुड़ी प्रक्रिया ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। स्कूलों से 25 मई तक रिजल्ट को फाइनल करने के लिए कहा गया है। बोर्ड के पास सभी स्कूल 5 जून तक रिजल्ट जमा करा देंगे। आपको बता दें कि इस साल कोरोना की वजह से बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द कर दी थी।