फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 9th, 11th Exam 2022: बोर्ड द्वारा तैयार किया जाएगा नौवीं व 11वीं का प्रश्न पत्र, वायरल मैसेज

Fri, 10 Sep 2021 09:33 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 9th, 11th Exam 2022:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों से कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या भी मांगी है। इसके अलावा वार्षिक परीक्षा की तारीख भी बोर्ड द्वारा ही तय की जाएगी।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैक्षणिक सत्र 2021-22 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं का प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। यानी अब देश के सभी सीबीएसई स्कूलों में कक्षा नौवीं और बारहवीं की परीक्षा एक ही प्रश्न से ली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि बोर्ड ने इसकी सूचना सभी स्कूलों को दे दी है। हालांकि सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। बता दें कि अभी तक कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र स्कूल द्वारा तैयार किए जाते थे। इसमें बोर्ड का कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ करता था। यह मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

बोर्ड ने शुरू की प्रश्न पत्र बनाने की तैयारी
वायरल मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड ने वर्ष 2022 में होने वाली कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बोर्ड ने सभी सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूलों से कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या भी मांगी है। इसके अलावा वार्षिक परीक्षा की तारीखों का एलान भी बोर्ड द्वारा ही किया जाएगा। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही सभी सीबीएसई स्कूलों को कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा आयोजित करनी होगी। हालांकि सीबीएसई ने ऐसे किसी भी बदलाव से इनकार किया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों का सलाह भी दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन पर ही विश्वास करें।

विज्ञापन

कक्षा 10वीं, 12वीं के पैटर्न में भी हुए बड़े बदलाव
वहीं, इस बार सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के पैटर्न में भी बदलाव किए हैं। इस बदलाव के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के सिलेबस को दो भागों में विभाजित कर दिया है। दोनों भागों की परीक्षा अलग-अलग होगी। जिसे बोर्ड ने टर्म 1 और टर्म 2 नाम दिया है। नवंबर-दिसंबर माह में आयोजित होने वाले टर्म 1 में आधार सिलेबस आएगा। वहीं फरवरी-मार्च में होने वाले टर्म 2 में बचे हुए सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें कि बोर्ड ने यह फैसला कोरोना महामारी के चलते लिया है। बोर्ड का मानना है कि यदि कोरोना की वजह से सत्र 2021-22 में बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाता है, तो टर्म 1 और अन्य परीक्षाओं के आधार पर परिणाम तैयार किया जा सकता है। इस नए पैटर्न और टर्म की परीक्षा के बारे कोई कन्फ्यूजन न हो इसलिए बोर्ड ने टर्म-1 के सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें