केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। जबकि, लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है।बारहवीं कक्षा में 99.67 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 99.13 फीसदी है। बारहवीं कक्षा के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट
पहला चरण: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दूसरा चरण: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
तीसरा चरण: यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
चौथा चरण: जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
पांचवा चरण: जहां आपको अपनी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
छठा चरण: इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
सांतवां चरण: जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।