फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 12 Result 2021: इस साल ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 100 फीसदी, 99.67 फीसदी लड़कियां पास

Fri, 30 Jul 2021 02:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। जबकि, लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। जबकि, लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है।बारहवीं कक्षा में 99.67 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 99.13 फीसदी है। बारहवीं कक्षा के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। जिसके कारण बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी किया है। विद्यार्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए बारहवीं का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

99.37 फीसदी रहा है बारहवीं का रिजल्ट
इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 99.37 फीसदी रहा है। बोर्ड ने 14,088 से ज्यादा संबद्ध स्कूलों के लिए 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। पिछले साल 13,108 स्कूलों का बारहवीं का रिजल्ट जारी हुआ था। इस साल देशभर के करीब 15 लाख छात्रों ने बारहवीं परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। पिछले साल की तुलना में इस साल बोर्ड का रिजल्ट अच्छा रहा है। इस साल सीबीएसई ने 65,184 छात्रों का परिणाम रोका है और मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड के बारहवीं के रिजल्ट का लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें

ऐसे चेक करें सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट
पहला चरण:
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दूसरा चरण: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
तीसरा चरण: यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
चौथा चरण: जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
पांचवा चरण: जहां आपको अपनी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
छठा चरण:  इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
सांतवां चरण:  जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें