फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फिर से एक ही बार, अगले सत्र में दो टर्म में नहीं होंगी आयोजित

Sat, 23 Apr 2022 06:04 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

बारहवीं की मूल्यांकन स्कीम के तहत प्रत्येक विषय में एक थ्योरी, आंतरिक मूल्यांकन या प्रैक्टिकल शामिल होंगे। जबकि नौवीं-दसवीं की मूल्यांकन स्कीम के तहत 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन और आंतरिक रूप से मूल्यांकन किए जाने वाले अनिवार्य विषयों को छोड़कर सभी विषय 80 अंक के होंगे।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बारहवीं की परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अंत में दो टर्म में नहीं होगी। बोर्ड ने विभिन्न हितधारकों से मिले फीडबैक के आधार पर बीते साल शुरू की गई टर्म-1 व टर्म-2 की परीक्षा व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। ऐसे में अगले साल से एक परीक्षा होगी। वहीं, पाठ्यक्रम से हटाए गए तीस फीसदी हिस्से को फिर से लागू कर दिया है।  

विज्ञापन


सीबीएसई के शैक्षिक निदेशक डॉ. जोसेफ इमैनुअल की ओर से सभी स्कूलों को एक सर्कुलर में कहा गया है कि बोर्ड सत्र के अंत में मूल्यांकन की वार्षिक योजना (साल मेें एक बार परीक्षा) का संचालन करेगा। एक साल पहले तक इसी व्यवस्था के तहत परीक्षा आयोजित की जाती थी। कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों को देेखते हुए बोर्ड ने बीतेे जुलाई में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को दो टर्म में आयोजित करने की घोषणा की थी।

नौवीं-दसवीं, ग्यारहवीं-बारहवीं के लिए पाठ्यक्रम जारी
बोर्ड ने सत्र 2022-23 के लिए नौवीं-दसवीं, ग्यारहवीं-बारहवीं का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। बारहवीं के 114 विषयों व दसवीं के 75 विषयों का पाठ्यक्रम जारी हुआ है। इसके आधार पर सैंपल पेपर जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बारहवीं की मूल्यांकन स्कीम के तहत प्रत्येक विषय में एक थ्योरी, आंतरिक मूल्यांकन या प्रैक्टिकल शामिल होंगे। जबकि नौवीं-दसवीं की मूल्यांकन स्कीम के तहत 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन और आंतरिक रूप से मूल्यांकन किए जाने वाले अनिवार्य विषयों को छोड़कर सभी विषय 80 अंक के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें