सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट देखने के लिए जरूरी निर्देश
सीबीएसई छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और स्कूल आईडी की आवश्यकता होगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि स्कोर कार्ड में सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म-1 परीक्षा में छात्रों के विषयवार प्रदर्शन और उसमें प्राप्त अंकों से संबंधित विवरण शामिल है। हालांकि, अभी पास या फेल की स्थिति नहीं पता चलेगी। टर्म-1 परिणाम को टर्म-2 के स्कोर के साथ मिलाने के बाद ही पास / फेल की स्थिति घोषित की जाएगी।
टर्म-1 परिणाम का लाखों छात्रों को इंतजार
सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर, 2021 तक कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं के लिए परीक्षा 01 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। छात्र परिणाम प्राप्त करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परिणाम की घोषणा के लिए निश्चित तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। रिजल्ट जारी होने पर छात्र वेबसाइट के अलावा इन माध्यमों से अपने परिणाम देख सकते हैं -
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.nic.in
- results.gov.in
- results.amarujala.com
- उमंग वेबसाइट (umang.gov.in) और umang app
- डिजिलॉकर वेबसाइट (digilocker.gov.in) और digilocker app
सीबीएसई टर्म-1 परिणाम देखने के लिए जरूरी चीजें
सीबीएसई के टर्म-1 परिणाम देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, अपना पूरा नाम, विषय कोड, पिता का नाम, माता का नाम और स्कूल के नाम व कोड की आवश्यकता होगी।
संबंधित खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।