फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th, 12th Result 2024: इन पांच तरीकों से चेक कर सकते हैं सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें

Mon, 13 May 2024 04:47 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 10th, 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। किन 5 तरीको से चेक किया जा सकता है रिजल्ट, यहां पढ़ें। 
विज्ञापन
CBSE 10th, 12th Result 2024 - फोटो : MRP Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

CBSE 10th, 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। 

विज्ञापन


इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। इस साल भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। इस  वर्ष लड़कों के मुकाबले 6.4 फीसदी लड़कियां अधिक पास हुई हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52% और लड़कों का पास प्रतिशत 85.12% रहा है।

इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 93.60 फीसदी रहा है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के नतीजे आज ही जारी किए हैं। 12वीं के मुकाबले 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक है। 

विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। कोई छात्र अगर एक या दो विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक हासिल करता है तो इसे उसकी कंपार्टमेंट माना जाएगा। 

ऐसे में छात्र को बोर्ड की सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 में शामिल हो सकते हैं। इस वर्ष 12वीं के 122170 या 7.54 प्रतिशत छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है वहीं 10वीं के 132337 छात्रों को कंपार्टमेंट की परीक्षा देनी होगी।


किन 5 तरीको से चेक किया जा सकता है रिजल्ट, यहां पढ़ें-

CBSE 10th, 12th Result 2024: वेबसाइट के माध्यम से कैसे चेक करें परिणाम 
  • सबसे पहले सीबीएसई रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in. या cbse.nic.in.) पर जाएं।
  • होमपेज पर सीबीएसई 10वीं/12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी सबमिट करें।
  •  सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अनंतिम मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें।

CBSE 10th, 12th Result 2024: आईवीआरएस के माध्यम से कैसे चेक करें परिणाम

आईवीआरएस के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2024 की जांच करने के चरण-
  • दिल्ली के ग्राहकों के लिए - 24300699
  • देश के अन्य ग्राहकों के लिए - 011-24300699 
विज्ञापन


CBSE 10th, 12th Result 2024: एसएमएस के माध्यम से कैसे चेक करें परिणाम
 
  • इस प्रारूप में एक एसएमएस टाइप करें: cbse12 रोल नंबर>।
  • अब इस मैसेज को एक नंबर 7738299899 पर भेजें।
  • सीबीएसई परिणाम कक्षा 12 2024 उसी नंबर पर एक एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा। 
 
CBSE 10th, 12th Result 2024: डिजिलॉकर के माध्यम से कैसे करें डाउनलोड 
 
  • digilocker.gov.in वेबसाइट या डिजिलॉकर ऐप खोलें।
  • साइन इन करें/अपना अकाउंट बनाएं।
  • अब, होम पेज पर सीबीएसई रिजल्ट लिंक देखें।
  • डिटेल्स डालें और मार्कशीट चेक करें। 
 
CBSE 10th, 12th Result 2024: नामानुसार कैसे जांचे अपने परिणाम

जो छात्र अपने सीबीएसई बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 को नामानुसार जांचना चाहते हैं, उन्हें तीसरे पक्ष की वेबसाइटों का उपयोग करने की आवश्यकता है, क्योंकि बोर्ड आधिकारिक तौर पर सीबीएसई परिणाम नामानुसार जारी नहीं करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें