IIM CAT 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बैंगलोर द्वारा आज 04 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए शुरू की गई विंडो को बंद कर देगा। उम्मीदवार आज शाम पांच बजे तक CAT की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। “कैट 2022 के लिए कैंडिडेट रिस्पांस टैब और ऑब्जेक्शन फॉर्म टैब 01 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे से 04 दिसंबर 2022 को शाम पांच बजे तक सक्रिय रहेगा।
आईआईएम कैट उत्तर कुंजी 2022 पर उठाई गई आपत्तियों का सत्यापन करेगा, जिसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जनवरी में आने की संभावना है। कैट 2022 की उत्तर कुंजी और परिणाम वेबसाइट- iimcat.ac.in पर उपलब्ध होगा।
इससे पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बैंगलोर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवारों के लिए कैट उत्तर कुंजी 2022 के साथ रिस्पॉन्स शीट 2022 को भी ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जिसे आईआईएम की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। IIM CAT की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि "CAT 2022 के लिए कैंडिडेट रिस्पॉन्स टैब और ऑब्जेक्शन फॉर्म टैब एक दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे से 04 दिसंबर 2022 शाम पांच बजे तक सक्रिय रहेगा। उम्मीदवार इसे देख सकेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवार चार दिसंबर तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं।
बता दें कि आईआईएम (IIM) में दाखिलों के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 रविवार, 27 नवंबर को भारतीय प्रबंधन संस्थानों और भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया गया था। कैट 2022 परीक्षा को तीन स्लॉट में आयोजित की किया गया था। पहली पाली 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। वेबसाइट कैट 2022 के हॉल टिकट iimcat.ac.in पर अपलोड किए गए थे।