फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2024 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, जल्द करें यहां से पंजीकरण

Fri, 06 Sep 2024 02:03 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CAT 2024 Registration: भारतीय प्रबंधन संस्थान जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नीचे बताए तरीके  से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CAT 2024 Registration - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CAT 2024 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख बेहद नजदीक है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (iimcat.ac.in) पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2024 है। 

विज्ञापन


भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता 24 नवंबर को तीन सत्रों में कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा 2024 आयोजित करेगा।

परीक्षा का उद्देश्य?
आईआईएम में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल कैट परीक्षा आयोजित की जाती है। कैट स्कोर का उपयोग गैर-आईआईएम द्वारा पेश किए जाने वाले प्रबंधन पाठ्यक्रमों के लिए भी किया जाता है।

शैक्षणिक योग्यता
कैट 2024 पात्रता मानदंड के अनुसार, न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों या समकक्ष सीजीपीए (एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के मामले में 45%) के साथ स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदन शुल्क
कैट फॉर्म 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों को 2,500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणियों और विकलांग व्यक्तियों से संबंधित उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (iimcat.ac.in) पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • अब शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। 
  • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें