फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, 13 को बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो

Mon, 11 Sep 2023 06:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CAT 2023: मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा CAT के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से फटाफट आवेदन कर दें। 
 
विज्ञापन
apply now - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CAT 2023: आईआईएम लखनऊ कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2023) के लिए पंजीकरण विंडो 13 सितंबर को बंद करने वाला है। जिन भी उम्मीदवारों ने किन्हीं कारणों के चलते अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे 13 सितंबर से पहले करा लें। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। कैट परीक्षा 26 नवंबर, 2023 को तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

पात्रता मानदंड के अनुसार, स्नातक डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के मामले में 45%) प्राप्त करने वाले उम्मीदवार कैट 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 2,400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

नीचे सभी आईआईएम संस्थानों द्वारा ऑफर किए जा रहे कोर्सेज के बारे में बताया गया है- 
  • आईआईएम अहमदाबाद - PGP, PGP-FABM, ePGD-ABA (ePost Graduate Diploma in Advanced Business Analytics)
  • आईआईएम अमृतसर - MBA, MBA-Business Analytics, MBA-HRM, EMBA, M.Sc. in Data Science(MSDSM) jointly offered with IIT Ropar
  • आईआईएम बैंगलोर - PGP, PGPEM, PGPBA
  • आईआईएम बोधगया - MBA, MBA (Digital Business Management), MBA (Hospital and Healthcare Management)
  • आईआईएम कलकत्ता - PGP, PGP-HRM, MSDSM (Master of Science in Data Science and Management)
  • आईआईएम जम्मू - MBA, MBA (Hospital Administration & Healthcare Management), Executive MBA
  • आईआईएम काशीपुर - MBA, MBA (Analytics), EMBA, EMBAA (Executive Master of Business Administration Analytics)
  • आईआईएम कोझिकोड - PGP, PGP-BL, PGP-F, PGP-LSM, EPGP-IL, EPGP Kochi
  • आईआईएम लखनऊ - MBA, MBA-ABM, MBA-SM, MBA-E&I, PGPWE
  • आईआईएम नागपुर - MBA, MBA (Executive)
  • आईआईएम रायपुर - PGP
  • आईआईएम रांची - MBA, MBA-HRM, MBA (Business Analytics)
  • आईआईएम रोहतक - PGP, EPGDSM, PGPx
  • आईआईएम संबलपुर - MBA, Executive MBA, MBA for Working Professionals
  • आईआईएम शिलॉन्ग - PGP, PGPEX, PGP (WE)
  • आईआईएम सिरमौर - MBA, MBA (Tourism Management), ExMBA (Digital Transformation & Analytics)
  • आईआईएम तिरुचिरापल्ली - PGPM, PGPM-HR
  • आईआईएम उदयपुर - MBA, MBA-DEM, MBA-GSCM, PGDBAWE
  • आईआईएम विशाखापत्तनम - PGP, EMBA, PGPDGM
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें