मैनेजमेंट के कोर्स में मिलेगा प्रवेश
कॉमन एडमिशन टेस्ट एक प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान की ओर से किया जाता है। परीक्षा के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है। इस साल CAT 2022 का आयोजन IIM Banglore की ओर से किया जा रहा है।
परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 31 जुलाई, 2022
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 03 अगस्त, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 14 सितंबर, 2022
- प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 27 अक्तूबर, 2022
- परीक्षा की तारीख- 27 नंवंबर, 2022
- परिणाम जारी होने की तारीख- जनवरी का दूसरा हफ्ता (अस्थायी)
इतने अंक लाने है जरूरी
CAT 2022 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ में स्नातक/Graduation की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अंकों में छूट भी दी गई है। परीक्षा में भाग लेने की इच्छाी रखने वाले एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं।