फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Postponed 2022: क्या एनटीए ने स्थगित कर दी यूजीसी नेट परीक्षा? जानें वायरल दावे की सच्चाई

Tue, 02 Aug 2022 11:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Postponed 2022: दावा किया गया है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी है। कथित तौर पर इस नोटिस को एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी किया गया बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
UGC NET JRF 2022 Postponed? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA Postponed UGC NET Exam 2022 Fact Check: सोशल मीडिया पर एक सर्कुलर लगातार प्रसारित हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी है। कथित तौर पर इस नोटिस को एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी किया गया बताया जा रहा है।  

विज्ञापन

कथित तौर पर एनटीए की ओर से जारी इस वायरल सर्कुलर में दावा किया गया है कि 12, 13 और 14 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षाएं कुछ कारणों से स्थगित कर दी गई हैं। इसमें आगे उल्लेख किया गया है कि नई तारीखों के एलान के बारे में जल्द ही एनटीए की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा। 
 

यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि तथ्यात्मक जांच-पड़ताल में यह सर्कुलर फर्जी पाया गया है। इसकी पुष्टि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने भी की है। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने भी सोमवार, 01 अगस्त को एक नोटिस जारी करते हुए, यूजीसी नेट के उम्मीदवारों को परीक्षा स्थगित करने के संबंध में प्रसारित किए जा रहे फर्जी नोटिस के खिलाफ सतर्क किया है। 
 

पीआईबी ने ट्वीट कर बताया, सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस वायरल दावे को खारिज कर दिया है। 
 

सरकार ने इस नोटिस के फर्जी होने की पुष्टि की है। आधिकारिक फैक्ट चेक हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक से फर्जी नोटिस को खारिज करते हुए सरकार ने लिखा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नाम से प्रसारित किया जा रहा एक फर्जी नोटिस दावा करता है कि यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी गई है। डीजी एनटीए ने यह नोटिस जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन

एनटीए ने दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए यूजीसी नेट परीक्षा के लिए चक्रों का विलय किया था। पहला चरण 08, 09, 11 और 12 जुलाई को आयोजित किया गया था और उसी के लिए एडमिट कार्ड सात जुलाई को जारी किए गए थे। अब अगले चरण की परीक्षा 12, 13 और 14 अगस्त को होनी निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे फर्जी दावों के झांसे में न आएं और परीक्षा के संबंध में नवीनतम जानकारी के लिए सिर्फ एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें