देश का जाना माना स्किलटेक प्लेटफॉर्म SAFALTA जयपुर में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिये आ गया है। जयपुर के गोपालपुरा स्थित रिद्धी सिद्धी कॉम्प्लेक्स में सफलता सेंटर के उद्घाटन के मौके पर सीईओ एवं को-फाउंडर SAFALTA हिमांशु गौतम ने कहा कि जयपुर में सफलता उन सभी छात्रों के लिए एक मंच तैयार करेगा जो अपने कॅरिअर, नौकरी और प्लेसमेंट के साथ संघर्ष कर रहे हैं। साथ ही जयपुर की 43 यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाले लाखों युवाओं को नौकरी के लिए शहर छोड़कर बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सफलता के जयपुर सेंटर के जरिये युवा जयपुर में ही घर बैठे अपने मोबाइल के जरिये डिजिटल स्किल सीखकर इंडस्ट्री में बेहतर सैलरी वाली जॉब के योग्य बन सकते हैं।
इस मौके पर सफलता जयपुर सेंटर प्रमुख संध्या यादव और कमसिन वर्मा ने कहा कि सफलता देश के उन सभी युवाओं के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन प्लेटफॉर्म है जो रोजगार की तलाश में हैं। हम जयपुर के युवाओं को डिजिटल स्किल के साथ साथ इंटर्नशिप अवसर भी मुहैया कराएंगे। इसके अलावा ऐसे युवा जो पढ़ाई के साथ साथ फ्रीलांसिंग करना चाहते हैं उनके लिए भी सफलता अवसर उपलब्ध कराएगा। सेंटर द्वारा युवाओं को पर्सनॉलिटी ग्रूमिंग क्लासेज भी दी जाएंगी। सफलता से डिजिटल स्किल हासिल कर युवा देश की मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब हासिल कर सकेंगे।
गौतम ने ये भी कहा कि जयपुर में सेंटर का उद्घाटन राजस्थान के हर जिले तक पहुंचने का पहला चरण है। आगामी वर्षों में सफलता राजस्थान के हर जिले में अपना सेंटर खोलने की योजना पर काम कर रहा है। बता दें सफलता देश की प्रमुख Edtech+Skilltech कंपनियों में शुमार है जिसके गुडविल एम्बेस्डर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हैं।
स्किलटेक प्लेटफॉर्म सफलता ने काफी कम समय में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, वाराणसी, रायबरेली, हल्दवानी व गाजियाबाद समेत देश के प्रमुख शहरों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। सफलता पर अब तक 18.5 लाख से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है।
सफलता के प्रमुख कोर्सेज - फीस - अवधि
Advanced Certification In Digital marketing Programme - 24,999 - 12 हफ्ते
Professional Certification In Digital marketing Programme - 49,999 - 5 महीने (12 हफ्ते ऑनलाइन कोर्स + 8 महीने ऑन जॉब ट्रेनिंग का अवसर)
Master Certification In Digital marketing Programme - 64,999 - 6 महीने ( 12 हफ्ते ऑनलाइन कोर्स + 12 हफ्ते ऑन जॉब ट्रेनिंग का अवसर)
सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं, तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार कॅरिअर बनाएं। आप अपने फोन में
safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।