फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 9वीं से 12 वीं तक बदलेगा सिलेबस, जानिए कौन-कौन सी बदलेंगी किताबें?

Thu, 09 Nov 2017 11:33 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड 18 विषयों की किताबें बदलेगा। एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की किताबें बदली जाएंगी। फिलहाल शासन से अनुमति मिलने का इंतजार हो रहा है। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने सीबीएसई की तर्ज पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के तहत बदलाव को अंतिम रूप दे दिया है। यूपी बोर्ड ने कुल 18 किताबों को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के हिसाब से तैयार किया है। 

पढ़ें:- 3697 विद्यालयों ने मांगी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की मान्यता

इसमें 9वीं एवं 10वीं में पांच तथा 11वीं एवं 12वीं में 13 विषयों की किताबें में बदलाव होगा। तैयार किए गए पाठ्यक्रम को एनसीईआरटी से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, कामर्स और कृषि विषय में कोई बदलाव नहीं है। नया पाठ्यक्रम वर्ष 2018 अप्रैल से लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो - फोटो : डेमो
यूपी बोर्ड ने 9वीं में विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान, 10वीं में गणित एवं विज्ञान विषय को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के हिसाब से तैयार किया है। 

इसी तरह 11वीं में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान तथा 12वीं में गणित समेत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम की तर्ज पर तैयार किया है। 

यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक  पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देकर शासन को भेजा गया है, वहां से अनुमति मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें