UP Board Result उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड अप्रैल महीने में ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख 29 अप्रैल 2018 घोषित की है। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इससे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख 15 अप्रैल 2018 तय की गई थी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। छात्र रिजल्ट की तारीखों को लेकर काफी असमंजस में थे। करीब 55 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने पहले ही कह दिया था कि हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होगी।